1. अफ़ग़ानिस्तान मध्य एशिया में स्थित, अफगानिस्तान का क्षेत्रफल लगभग 6,52,230 वर्ग किमी है। इस देश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख निर्भरता कृषि पर है। अफगानिस्तान में अधिकतर लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं, और मुख्य औद्योगिक गतिविधियों में सूती वस्त्र, बुने हुए कालीन, हस्तशिल्प और ऊनी वस्त्रों का निर्माण शामिल है। • सीमा की लंबाई- 106 किमी • आधिकारिक भाषाएं - दारी, पश्तो • मुद्रा - अफगानी • राज्य/प्रांत - 34 प्रांत
2. बांग्लादेश भारत और बांग्लादेश दुनिया की सबसे लंबी सीमाओं में से एक को साझा करते हैं और यह 1,43,998 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है और इसकी तटरेखा 580 किमी है। बांग्लादेशी राज्य- राजशाही, ढाका, चटगांव, खुलना, रंगपुर और सिलहट, भारत के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। बता दें कि बांग्लादेश पहले भारत का ही हिस्सा था जिसे बाद में अलग कर दिया गया था। • सीमा रेखा - 4096.7 किमी • राजभाषा - बंगाली • मुद्रा - बांग्लादेशी टका • राज्य/प्रांत - 8 प्रांत
3. भूटान 38, 394 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले इस देश की आबादी बौद्ध धर्म के बाद हिंदू धर्म को मानती है। भूटान में सरकार का संसदीय स्वरूप है, और अर्थव्यवस्था के प्राथमिक स्रोतों में जल विद्युत, कृषि, वानिकी और पर्यटन शामिल हैं। • सीमा रेखा - 699 किमी • राजभाषा - ज़ोंगखा • मुद्रा - भूटानी नगुल्टम • राज्य/प्रांत - 20 राज्य
4. चीन चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है जो कि लगभग 95,96,960 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। चीन, देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत और चीन के बीच कुछ विवाद ऐसे हैं जो दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को जन्म देते हैं। • सीमा रेखा - 3488 किमी • राजभाषा - मन्दारिन • मुद्रा - चीनी युआन • राज्य/प्रांत - 26 प्रांत
5. म्यांमार म्यांमार दक्षिण एशिया के पश्चिमी भाग में स्थित है और 6,76,578 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। भारत म्यांमार का चौथा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। • सीमा रेखा - 1643 किमी • राजभाषा - बर्मी • मुद्रा - क्यात
6. नेपाल नेपाल भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है और 1,47,181 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। इसके अलावा, दुनिया भर में 10 में से सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ नेपाल में स्थित हैं। नेपाल की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन द्वारा नियंत्रित किया जाता है। • सीमा रेखा - 1751 किमी • राजभाषा - नेपाली • मुद्रा - नेपाली रुपया • राज्य/प्रांत - 7 प्रांत
7. पाकिस्तान पाकिस्तान पहले भारत का ही हिस्सा था जो कि 15 अगस्त 1947 को भारत से अलग हुआ था। पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है जो 7,96,095 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां प्रधानमंत्री को देश का मुखिया माना जाता है और सभी बड़े फैसले उन्हीं की देखरेख में लिए जाते हैं। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के आधिकारिक तौर पर संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं। • सीमा रेखा - 3323 किमी • राजभाषा - उर्दू • मुद्रा - पाकिस्तानी रुपया • राज्य/प्रांत - 4 प्रांत
8. श्रीलंका भारतीय समुद्र तट को साझा करने वाले दो देशों में से एक, श्रीलंका 65,610 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। श्रीलंका को एक पर्यटन स्थल के रूप में माना जाता है। फिलहाल श्रीलंका की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। श्रीलंका उन स्थानों में से एक है जो कई जातीय समूहों और धार्मिक संस्कृतियों का घर है। • सीमा रेखा - समुद्री सीमा • राजभाषा - सिंहल, तमिल • मुद्रा - श्रीलंकाई रुपया • राज्य/प्रांत - 9 राज्य
9. मालदीव हिंद महासागर-अरब समुद्री क्षेत्र में स्थित, मालदीव का द्वीप राष्ट्र भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। केवल 298 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले मालदीव में एक हजार से अधिक प्रवाल द्वीप शामिल हैं। मालदीव के मुख्यत: लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं। • सीमा रेखा - समुद्री सीम • राजभाषा - दिवेही • मुद्रा - मालदीवी रूफिया • राज्य/प्रांत - केवल 1
l







