2023/05/09 . Top 10  Current Affairs in Hindi
09:16 AMMay 9, 2023

2023/05/09 . Top 10 Current Affairs in Hindi

1. एक वॉट्सऐप अकाउंट को अब चार फोन में चला सकते है आप

वॉट्सऐप (WhatsApp) ने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है, अब यूजर्स अपने एक वॉट्सऐप अकाउंट को चार अलग फोन में लॉग-इन कर सकेंगे. इस तरह के फीचर का लोग पहले से ही इंतजार कर रहे थे. अभी तक यूजर्स डेस्कटॉप और लैपटॉप जैसे विभिन्न डिवाइसों पर इसका इस्तेमाल तो कर लेते थे, लेकिन फोन पर इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाते थे. लेकिन इस नए अपडेट के साथ यूजर्स अब एक से अधिक फोन पर अपना अकाउंट एक्सेस कर पाएंगे.

2. पेनसिल्वेनिया ने दिवाली के दिन सरकारी अवकाश की घोषणा की

अमेरिकी राज्य पेनसिल्वेनिया ने हाल ही में एक प्रस्ताव पास किया है जिसके तहत दिवाली के दिन को आधिकारिक छुट्टी के रूप में घोषित किया गया है. सीनेटर निकिल सावल ने इस बारें में एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रोशनी का त्यौहार दिवाली राज्य के मंदिरों और कम्यूनिटी सेंटरों में मनाया जाता है. इस बिल के विरोध में एक भी मत नहीं पड़ें और यह बिल 50-0 की वोटिंग से पास कर दिया गया. बता दें कि 'पेनसिल्वेनिया में क़रीब 2,00,000 दक्षिण एशियाई लोग रहते है और यह फेस्टिवल उनके लिए एक ख़ुशी का मौका होता है.

3. इस दिन दिखेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण

वर्ष 2023 का पहला चन्द्र ग्रहण 5 मई को लगने वाला है. अभी हाल ही में साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. इस वर्ष की शुरुआत में 15 दिनों में दो ग्रहण देखने को मिल रहा है. यह चंद्रग्रहण एक उपच्छाया (Penumbra) ग्रहण है, उपच्छाया चंद्रग्रहण तब दिखाई देता है, जब चंद्रमा केवल पृथ्वी की उपछाया में ही गुजरता है. चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है. सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण ये सब एक खगोलीय घटनायें है जो समय-समय पर घटित होती रहती है.

4. IPL इतिहास के सबसे बड़े टोटल कौन-कौन से हैं?

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया है. आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेले गए मैच में लखनऊ ने यह कारनामा किया. लखनऊ के ऑल राउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने टीम के लिए सर्वाधिक 72 रन बनाये, पारी के दौरान स्टॉयनिस ने 6 चौके और 5 शानदार छक्के लगाये. साथ ही काइल मेयर्स ने 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने यह मैच 56 रनों से जीत लिया था.

5. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा कर दी गयी है. 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित हस्तियों ने भाग लिया. इस अवार्ड शो की मेजबानी सलमान खान,मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना ने की. इस प्रतिष्ठित अवार्ड शो में वर्ष 2022 में रिलीज हुई फिल्मों और उससे जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया है. इसके तहत बेस्ट ऐक्ट्रेस, बेस्ट ऐक्टर, बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड, बेस्ट डायरेक्ट जैसे अवार्ड के विजेताओं की घोषणा की गयी.

6. बाबर 12,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई बने

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पारियों के हिसाब से 12,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई बल्लेबाज़ बन गए. उन्होंने यह मुकाम 277 पारियां खेल कर हासिल की. उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ दिया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 12,000 रन बनाने का एशियाई रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है.

7. भारत-चीन सीमा पर बसा 'माणा' बना देश का पहला गांव

भारत-चीन सीमा पर बसे उत्तराखंड के सीमांत गांव 'माणा' को सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 'भारत के प्रथम गांव' के रूप में घोषित किया है. बीआरओ ने इस गांव के प्रवेश द्वारा पर 'भारत के प्रथम गांव' का साइन बोर्ड लगा दिया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है और लिखा की अब माणा देश का आखिरी नहीं, प्रथम गांव के रूप में जाना जाएगा. 21 अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी ने अपने माणा दौरे के दौरान कहा था कि सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव है.

8. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे चुके शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. बादल को सांस संबंधी दिक्कतों के कारण, मोहाली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था. इससे पहले जून, 2022 में वह गैस्ट्राइटिस के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे.

9. भारत की पहली वॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि, केरल में देश की पहली वॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया. इसके तहत कोच्चि व आसपास के 10 द्वीपों पर लोगों का सफ़र सुगम होगा. इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद थे. इस सेवा के शुरू होने से कोच्चि में व उसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रदुषण से भी आजादी मिलेगी. इसके अतिरिक्त पीएम मोदी ने राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई साथ ही कुछ नई सुविधाओं का उद्घाटन भी किया.

10. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. विकेटकीपर के रूप में चयनकर्ताओं ने एक बार फिर केएस भरत पर भरोसा जताया है. आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है. IPL में रहाणे धोनी के नेतृत्व वाली CSK की टीम से खेल रहे है. रहाणे की 15 महीने बाद टीम में वापसी हुई है. श्रेयस अय्यर इस समय पीठ की चोट से जूझ रहे है, जिसके चलते उनका ऑपरेशन भी कराया गया है.

Related Articles

CURRENT AFFAIRS SPECIAL
10 Oct 202612:40 PM

CURRENT AFFAIRS SPECIAL

? TODAY CURRENT AFFAIRS — 6 OCTOBER 2026
06 Oct 202601:56 PM

? TODAY CURRENT AFFAIRS — 6 OCTOBER 2026

✈️ Flydubai Flight FZ1073 में बड़ा हादसा टला! हवा में Pilot पर हमला, 34,000 फीट से अचानक नीचे गिरा विमान
02 Oct 202601:12 PM

✈️ Flydubai Flight FZ1073 में बड़ा हादसा टला! हवा में Pilot पर हमला, 34,000 फीट से अचानक नीचे गिरा विमान

? 30 सितंबर 2026 | Important Current Affairs
30 Sep 202601:02 PM

? 30 सितंबर 2026 | Important Current Affairs

? आज के Current Affairs | 29 September 2026
29 Sep 202603:10 PM

? आज के Current Affairs | 29 September 2026

भारत का Reusable Rocket Mission ? | Agnibaan RLV को मिली ₹200 करोड़ की बड़ी मदद | Current Affairs 2026
26 Sep 202602:22 PM

भारत का Reusable Rocket Mission ? | Agnibaan RLV को मिली ₹200 करोड़ की बड़ी मदद | Current Affairs 2026